![](https://kitabirang.com/wp-content/uploads/2021/03/barak-obama.jpeg)
“रुचिकर और उत्तेजक…..यह पुस्तक हमें एक दृश्टिकोण देती है कि हम कितने अल्प काल से इस धरती पर हैं।“
![](https://kitabirang.com/wp-content/uploads/2021/03/sapiens-hd-2-edited-1.jpg)
किताब के बारें में
यह पुस्तक अद्वितीय है। प्राचीन समय से लेकर आधुनिक युग तक मानव जाति के विकास को इस अनूठे ढंग से वर्णन किया गया है कि सब कुछ रोमांचक लगता है। मनुष्य जाति के शुरुआत से लेकर आने वाले भविष्य तक हर महत्वपूर्ण तथ्य को इकट्ठा करते हुए लेखक ने इस किताब को मात्र एक किताब नहीं ब्लकि एक खजाना बना दिया है। लेखक ने इंसानो के स्वभावों के उन पहलुओं पर भी वैज्ञानिक तरीके से टिपण्णी की जिनके बारे में आम इंसान सोचता तक नहीं। अगर आपको नयी और मजेदार चीजें जानना अच्छा लगता है तो ये किताब जरूर पढ़िए। ये किताब आपके सोचने के नजरिये को और इस संसार को देखने के नजरिये को बदल देगी। अगर आप इंसानो को जानना चाहते है तो इस पुस्तक को जरूर पढ़िए। अगर आप खुद को जानना चाहते हैं तो इस पुस्तक को जरूर पढ़िए।
करीब 100,000 साल पहले धरती पर मानव की कम से कम छह प्रजातियाँ बसती थीं, लेकिन आज स़िर्फ हम (होमो सेपियन्स) हैं। प्रभुत्व की इस जंग में आख़िर हमारी प्रजाति ने कैसे जीत हासिल की? हमारे भोजन खोजी पूर्वज शहरों और साम्राज्यों की स्थापना के लिए क्यों एकजुट हुए? कैसे हम ईश्वर, राष्ट्रों और मानवाधिकारों में विश्वास करने लगे? कैसे हम दौलत, किताबों और कानून में भरोसा करने लगे? और कैसे हम नौकरशाही, समय-सारणी और उपभोक्तावाद के गुलाम बन गए? आने वाले हज़ार वर्षों में हमारी दुनिया कैसी होगी? इस किताब में इन्हीं रोचक सवालों के जवाब समाहित हैं।
किसे पढ़ना चाहिए इस पुस्तक को
वैसे तो ये किताब इतनी लाजवाब है कि हर किसी को इसे पढ़ना चाहिए लेकिन कुछ खास लोगों को ये पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।
- अगर आपको नयी चीजे जानना अच्छा लगता है।
- अगर आप एक स्टूडेंट है।
- अगर आप बुद्धिमान बनना चाहते हैं।
- अगर आप इंसानो को समझाना चाहते हैं।
- अगर आप खुद को समझना चाहते हैं।
- अगर आपको गुस्सा ज्यादा आता है। (इसमें आपके लिए भी बहुत कुछ है, आप अपने गुस्से को समझ जायेंगे।)
- अगर आपको राजनीति में रूचि है।
- अगर आपको राजनीति बुरी लगती है।
- …..
और भी बहुत सी चीजें है लेकिन यहाँ पर सब कुछ लिखना संभव नहीं है। कुल मिलाकर आसान भाषा में बोले तो अगर आप पढ़ सकते हैं तो इस पुस्तक को जरूर पढ़िए। इस पुस्तक पर अपना समय बिता कर आप पछतायेंगे नहीं।