आइंस्टीन के जीवन के रहस्य | Einstein: His Life and Universe Book Review

जिंदगी जीने के दो तरीके है। पहला यह कि कुछ भी चमत्कार नहीं है, दूसरा यह कि दुनिया की हर चीज चमत्कार है।

Einstein

इस बुक के लेखक कौन है ?

Einstein: His Life and Universe Book Review
Walter Isaacson

Walter Isaacson एक फेमस अमेरिकन ऑथर , हिस्टोरियन और जर्नलिस्ट है | जिन्होंने बहुत फेमस biographies लिखी है,जैसे की लेओनार्दो डा विन्ची , स्टीव जॉब्स , बेंजामिन ग्रैहम , अल्बर्ट आइंस्टीन और हेनरी किसिंजर।

मुकेश अम्बानी कहते है की Walter Isaacson उनके फेमस ऑथर है और उन्होंने इससेक्सोन की सारी किताबे पढ़ी है ।

ये बुक किसे पढ़नी चाहिए ?

  1. हर स्टूडेंट जो कुछ लाइफ में बड़ा करना चाहते है |
  2. वो लोग जो जानना चाहते है की आइंस्टीन का दिमाग कैसे काम करता था ?
  3. जिन्हे साइंटिस्ट या इंजीनियरिंग में इंटरेस्ट है |
  4. ब्रम्हाण्ड के बारें में उत्सुकता रखने वाले।

Einstein: His Life and Universe के बारे में-

आइंस्टीन के जीवन के रहस्य|Einstein: His Life and Universe Book Review

जिसे आज हम जीनियस कहकर पुकारते हैं, जिसका नाम संसार के महान वैज्ञानिकों में गिना जाता है, सापेक्षता का महत्वपूर्ण सिद्धांत देने वाला, नोबेल पुरुस्कार जीतने वाला, जिसकी समीकरण E=mc2 से परमाणु बम का विकास हुआ—वो बचपन में एक बहुत ही साधारण सा बालक था, जो शुरू में तुतलाता था, क्लास की पढ़ाई में पीछे था, जो एक बार स्कूल छोड़कर भाग गया था, और जिसे एक नौकरी पाने में नो वर्ष का समय लग गया।
यह कहानी है 1879 में जर्मनी में पैदा हुए अल्बर्ट आइंस्टीन की जिन्होंने अपने जीवन में अनगिनत कठिनाइयों का सामना करते हुए विज्ञान की दुनिया में अपना नाम कमाया और साबित किया कि इंसान अपने मन का काम करने के लिए किस हद तक जा सकता है।

आइंस्टीन की कहानी में प्रेरणा की वो ज्वाला है जो आपके जीवन को भी बदल कर रख देगी। कोई भी जन्मजात जीनियस नहीं होता। आदमी की मेहनत और लगन उसे जीनियस बना देती है।

Einstein: His Life and Universe के कुछ अंश-

” कैसा होता अगर मै एक लाईट बीम के साथ – साथ अपनी साइकल चला सकता ? लाईट की स्पीड से ट्रेवल करना कैसा लगता होगा ? कुछ इसी तरह के थोट्स आइंस्टाइन के दिमाग में आते थे जब वो 16 साल का था,उसकी इमेजिनेशन पॉवर बहुत स्ट्रोंग थी इसीलिए शायद उसके ऐसे आईडियाज आते थे जो बाकि लोगो को इम्पॉसिबल लगते थे। चाहे कर्विंग ऑफ़ लाईट का आईडिया हो या कर्विंग ऑफ़ रिएलिटी , ऐसे आईडियाज सिर्फ अल्बर्ट आइंस्टाइन को ही आ सकते थे। अपने बेतरतीब धुंघराले बालो और इंटेलीजेंट आँखों के कारण उन्हें लाखो की भीड़ में पहचाना जा सकता है . वैसे तो आइंस्टाइन अकेले काम करना पसंद करते थे लेकिन उन्होंने अपनी हर नयी डिस्कवरी को दुनिया के साथ शेयर किया।

दोस्तों अगर आप Einstein: His Life and Universe की बुक समरी चाहते हैं। तो हमे कंमेंट बॉक्स में बताये।

This Post Has One Comment

  1. Manoj

    Sir इसकी समरी जरूर लिखिए..

Leave a Reply